जबलपुर: जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शहरी क्षेत्र विकासखंड शिक्षा अधिकारी, प्राचार्यों, बीआरसी, बीएसी, जनशिक्षकों की आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी एवं डीपीसी योगेश शर्मा ने निर्देश दिए कि विद्यार्थियों का आधार अब विद्यार्थियों के द्वार अभियान अंतर्गत शहरी क्षेत्र में आधार अपडेशन के कार्य में तेजी लाएं, जिससे समस्त पात्र छात्र- छात्राओं को शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके।
डीईओ एवं डीपीसी ने गणवेश के लिए समग्र आईडी का निर्माण एवं अकाउंट अपडेशन, यू डाइस कार्य, प्रोफाइल अपडेशन, फेल्ड अकाउंट करेक्शन कार्य आगामी दो दिवस में पूर्ण करने निर्देशित किया।बैठक में सहायक संचालक आर के बधान, एपीसी मोनिका लकड़ा, बीईओं सरिता तंतुवाय , बीएसी अजय रजक, सहित शहरी क्षेत्र सभी प्राचार्य, बीएसी जनशिक्षक उपस्थित रहे।
शहर क्षेत्र में बने हैं पांच केंद्र
आधार अपडेशन के लिए शहरी क्षेत्र में पांच केंद्र बनाए गए हैं जिसमें महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय , रानी दुर्गावती कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़ा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तमरहाई दमोहनाका, शासकीय उच्चतर कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ब्यौहारबाग , शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गणेशगंज आधार अपडेशन केंद्र बनाए गए हैं। इसके लिए 5 वर्ष से 7 वर्ष की आयु वर्ग तथा 15वर्ष से 17 वर्ष आयुवर्ग तक के छात्र-छात्राओं का आधार अपडेशन निःशुल्क किया जा रहा है, बाकी आयु वर्ग के लिए 50 रुपए का न्यूनतम शुल्क निर्धारित है।
