पंचकूला में पुलिस मुठभेड़ में बिश्नोई गैंग के दो संदिग्ध सदस्य घायल

पुलिस ने सूत्रों बताया कि यह मुठभेड़ सेक्टर 3 के पास तब हुई जब चेकपॉइंट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बिना रजिस्ट्रेशन प्लेट वाली स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को देखा। पुलिस के अनुसार, चेकपॉइंट देखकर संदिग्धों ने भागने की कोशिश की और कथित तौर पर पुलिस टीम पर गोली चला दी।

एक गोली पुलिस अधिकारी की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जबकि दूसरी सरकारी गाड़ी से टकराई। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों संदिग्धों के पैरों में गोली लगी।

घायल व्यक्तियों की पहचान अर्शदीप सिंह और जुगराज सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों पंजाब के अमृतसर जिले के रहने वाले हैं।

पुलिस का दावा है कि इन दोनों के संबंध लॉरेंस बिश्नोई और आरज़ू बिश्नोई गैंग से है और वे कथित तौर पर चंडीगढ़-पंचकूला-मोहाली ट्राईसिटी क्षेत्र में किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से दो पिस्तौल बरामद की गईं। दोनों संदिग्धों को इलाज के लिए पंचकूला के सेक्टर 6 स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सेक्टर 20 पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और उनके कथित गैंग कनेक्शन तथा संभावित टारगेट का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है।

 

Next Post

नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं से अवैध वसूली करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार

Tue Oct 13 , 2026
सतना: मां शारदा की पावन नगरी मैहर में चल रहे शारदीय नवरात्रि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने शरारती व उपद्रवी तत्वों के विरुद्ध सख्त अभियान छेड़ा हुआ है।धाम क्षेत्र में श्रद्धालुओं का रास्ता रोककर परेशान करने, मोटरसाइकल अड़ाकर वाहन रोकने […]

You May Like

Play sound