गौरव खन्ना ने फरहाना के लिए राशन किया कुर्बान

बिग बॉस 19 से जुड़ी ताजा खबर सामने आई है, गौरव खन्ना ने गेम पलट कर रख दिया है, उन्हें घर का राशन और फरहाना भट्ट में से किसी एक को चुनना था उन्होंने फरहाना को चुना।


 बिग बॉस 19 में बड़े-बड़े ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। अब गौरव खन्ना ने पूरा गेम पलट दिया है। दरअसल गौरव खन्ना के पास राशन कमाने का मौका था, लेकिन उन्होंने सीक्रेट रूम भेजी गई फरहाना भट्ट को वापस लाने का फैसला किया है। 

गौरव खन्ना के फैसले में न सिर्फ घर वाले बल्कि दर्शकों को भी हैरानी में डाल दिया है, लेकिन जिन्हें बिग बॉस के घर के नियम पता है उन्हें चिंता नहीं है, वह गौरव के फैसले को अच्छा फैसला बता रहे हैं, क्योंकि बिग बॉस के घर में राशन कमाने का मौका आने वाले वक्त में मिलता रहता है। ऐसे में गौरव ने फरहाना भट्ट को बचाकर अच्छा फैसला किया है, ऐसा भी कहा जा रहा है। 

 

Next Post

योजनाओं का लाभ चढ़ा लूट-खसोट की भेंट!

Fri Aug 29 , 2025
जबलपुर: नगर परिषद मझौली लगातार भ्रष्टाचार और मनमानी के चलते सुर्खियों में है। चाहे प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 हो या फिर अन्य विकास योजनाएं। हितग्राहियों को लाभ तो मिल ही नहीं पा रहा, उल्टे परेशान किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 का जिन पात्र लोगों ने योजना के […]

You May Like