WHO की वर्ल्ड रिपोर्ट में शामिल हुई भोपाल की ANM किरण मीणा

भोपाल। टीकाकरण जागरूकता के लिए चल रहे विश्व टीकाकरण सप्ताह के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के कार्यों का मूल्यांकन किया जा रहा है। जिसमें हितग्राहियों के प्रोत्साहन, लाइन लिस्टिंग तैयार करने, ड्यू लिस्ट बनाने, यूविन पोर्टल में प्रविष्टि इत्यादि की समीक्षा की जा रही है। इस दौरान गर्भवती महिलाओं और शिशु टीकाकरण में उल्लेखनीय कार्य करने पर भोपाल के वार्ड 48 की एएनएम किरण मीणा के कार्यों और जज्बे की सराहना विश्व स्वास्थ्य संगठन के अन्तर्राष्ट्रीय फोरम पर की गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के सर्विलेंस मेडिकल ऑफिसर डॉ एसएम जोशी के नेतृत्व में फील्ड भ्रमण के दौरान समय पर टीकाकरण, मातृ शिशु कार्ड में प्रविष्टि, यूविन पोर्टल में एंट्री एवं हितग्राहियों से चर्चा कर फीडबैक लिया गया है। मूल्यांकन में पाया गया कि किरण मीणा द्वारा अपने कार्यक्षेत्र में मीजल्स एवं रूबेला उन्मूलन की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया गया है। इनके द्वारा एम आर 1 टीके का 94 फीसदी एवं एम आर 2 टीके का 90 फीसदी कवरेज किया गया है। टीकाकरण के लिए में सराहनीय कार्य करने पर डब्ल्यू एच ओ की स्थानीय टीम द्वारा विश्व स्वास्थ्य संगठन को प्रशंसनीय कार्य के लिए नाम भेजा गया था। जिसे विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट से प्रसारित किया गया है।

 

Next Post

10 नंबर क्षेत्र में यातायात नियमों का पालन हो,ट्रैफिक पुलिस रहे

Thu May 1 , 2025
भोपाल। राजधानी भोपाल के 10 नंबर क्षेत्र में यातायात को नियंत्रित करना दिनों-दिन कठिन होता जा रहा है। यहां का ट्रैफिक सिग्नल या तो लम्बे समय तक ख़राब रहता है,या फिर अप्रभावी दिखता है। नतीजतन वाहन कई मौकों पर आमने-सामने आ रहे हैं, इससे यातायात नियमों का उल्लंघन हो रहा […]

You May Like