भोपाल: मंत्रालय वल्लभ भवन में मध्य प्रदेश शासन के आनंद विभाग द्वारा पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए दो दिवसीय अल्पविराम प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में वल्लभ भवन, सतपुड़ा एवं विंध्याचल भवन में कार्यरत सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को स्वयं से संवाद स्थापित करने, मानसिक संतुलन बनाए रखने और जीवन में आंतरिक आनंद के महत्व को समझाना रहा। प्रशिक्षण के दौरान निजी जीवन और कार्यस्थल दोनों में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने तथा तनाव प्रबंधन के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर मंत्रालय के रजिस्ट्रार मनोज श्रीवास्तव, सहायक पुलिस आयुक्त (सुरक्षा) अविनाश शर्मा सहित आनंद विभाग की मास्टर ट्रेनर श्रीमती अंजना श्रीवास्तव, मुकेश, अजीत और समन्वयक के रूप में मनु दीक्षित उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को व्यवहारिक गतिविधियों के माध्यम से आत्मचिंतन और मानसिक सुदृढ़ता के लिए प्रेरित किया गया।
