विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर सीएम डॉ यादव ने पत्रकारों को दी शुभकामनाएं

भोपाल: सीएम डॉ मोहन यादव ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों और पत्रकारों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि प्रेस की स्वतंत्रता लोकतंत्र को मजबूत बनाने के साथ-साथ सामाजिक एकता और विकास के प्रयासों को नई दिशा और गति प्रदान करती है।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में पत्रकारों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि वे कर्तव्यपथ पर निरंतर आगे बढ़ते रहें और राष्ट्रसेवा में सक्रिय भागीदारी निभाते रहें। उन्होंने सभी पत्रकार बंधुओं के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की मंगलकामनाएं भी व्यक्त कीं।

Next Post

अधीक्षक डॉ. सक्सैना ने न्यूरोलॉजी एवं न्यूरोसर्जरी का किया औचक निरीक्षण

Sun May 3 , 2026
ग्वालियर: जयारोग्य अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सुधीर सक्सैना ने अपनी टीम के साथ न्यूरोलॉजी एवं न्यूरोसर्जरी विभाग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभाग की व्यवस्थाओं एवं साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया गया। डॉ. सक्सैना ने संबंधित अधिकारियों एवं स्टाफ को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तथा साफ-सफाई सुनिश्चित करने […]

You May Like