अधीक्षक डॉ. सक्सैना ने न्यूरोलॉजी एवं न्यूरोसर्जरी का किया औचक निरीक्षण

ग्वालियर: जयारोग्य अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सुधीर सक्सैना ने अपनी टीम के साथ न्यूरोलॉजी एवं न्यूरोसर्जरी विभाग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभाग की व्यवस्थाओं एवं साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया गया।

डॉ. सक्सैना ने संबंधित अधिकारियों एवं स्टाफ को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तथा साफ-सफाई सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मरीजों के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगीनिरीक्षण के दौरान मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं उपचार व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

Next Post

ब्यावरा, पचोर और सारंगपुर के इंजीनियरों को नोटिस

Sun May 3 , 2026
राजगढ़: कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में हुई जिले की समस्त नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में नगरीय प्रशासन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने निर्देशित किया कि सभी नगरीय निकायों एवं नगर परिषदों में कर्मचारियों का […]

You May Like