ब्यावरा, पचोर और सारंगपुर के इंजीनियरों को नोटिस

राजगढ़: कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में हुई जिले की समस्त नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में नगरीय प्रशासन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने निर्देशित किया कि सभी नगरीय निकायों एवं नगर परिषदों में कर्मचारियों का वेतन केवल उनकी सार्थक उपस्थिति के आधार पर ही किया जाए. कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने प्रधानमंत्री आ आवास योजना 1.0 में प्रगति संतोषजनक न होने पर ब्यावरा, पचोर एवं सारंगपुर के संबंधित सब इंजीनियरों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए.

बैठक में पीओ डूडा श्री साहू सहित जिले के सभी नगरी निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी उपस्थित रहे. उन्होंने विशेष रूप से नगरीय निकाय राजगढ़ एवं ब्यावरा में इस व्यवस्था का पालन न किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को पिछले दो माह के वेतन बिल सहित संपूर्ण फाइल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए. स्वच्छता सर्वेक्षण की समीक्षा के दौरान कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने कहा कि सभी नगरीय निकाय निर्धारित सभी पैरामीटर पर गंभीरता से कार्य करें. पिछले वर्ष जिन बिंदुओं पर कम अंक प्राप्त हुए थे, उनमें तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए गए.

उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र के कुएं एवं बावडयों की नियमित साफ-सफाई एवं रंगाई-पुताई सुनिश्चित करे. साथ ही ग्रीष्मकाल को दृष्टिगत रखते हुए सभी नगरीय निकायों में पेयजल व्यवस्था सुचारु एवं सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि कहीं भी पानी की समस्या उत्पन्न न हो. बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 की निकायवार समीक्षा भी की गई.

Next Post

डिश एंटीना लगाते समय दूसरी मंजिल से गिरा युवक, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Sun May 3 , 2026
इंदौर:लसूड़िया थाना क्षेत्र में करीब 20 दिन पहले डिश एंटीना लगाने के दौरान छत से गिरे एक व्यक्ति की एमवाय अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। दूसरी मंजिल से गिरने के कारण मृतक के सिर में गंभीर चोट आई थी, जिसके बाद से वह अस्पताल में भर्ती था। […]

You May Like