डिश एंटीना लगाते समय दूसरी मंजिल से गिरा युवक, इलाज के दौरान तोड़ा दम

इंदौर:लसूड़िया थाना क्षेत्र में करीब 20 दिन पहले डिश एंटीना लगाने के दौरान छत से गिरे एक व्यक्ति की एमवाय अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। दूसरी मंजिल से गिरने के कारण मृतक के सिर में गंभीर चोट आई थी, जिसके बाद से वह अस्पताल में भर्ती था। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मृतक का नाम राजेश पिता श्यामलाल विनेखा(46) निवासी पिंक सिटी है। घटना 13 अप्रैल की है, जब राजेश निरंजनपुर इलाके में स्थित एक मकान की दूसरी मंजिल पर डिश एंटीना फिट करने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने की वजह से वह सीधे नीचे जमीन पर आ गिरे। हादसे के तुरंत बाद उन्हें गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल ले जाया गया था, जहाँ शनिवार देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Next Post

सेकंड हैंड कार सौदे में 25 लाख की धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार कर आरोपी ने हड़पी रकम

Sun May 3 , 2026
इंदौर:संयोगितागंज थाना क्षेत्र में सेकंड हैंड कारों की खरीद-बिक्री के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक कार बाजार संचालक के भरोसे का फायदा उठाकर आरोपी ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे करीब 25 लाख रुपए से अधिक की राशि हड़प ली। पुलिस ने आरोपी के […]

You May Like