गुना: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 4 अगस्त को गुना, शिवपुरी व अशोकनगर जिलों का संयुक्त दौरा कर रहे हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर राहत कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं।
नागरिकों से भी संवाद का कार्यक्रम है। सिंधिया ने प्रशासन को राहत में तेजी लाने और किसी भी नागरिक को मदद से वंचित न रहने के निर्देश दिए हुए हैं।
