चाकूबाजी में युवक घायल

कटनी: कुछ दिनों पूर्व कोतवाली थाने से चंद मीटर की दूरी पर चौपाटी में हुई घटना में तीन लोगों की मौत का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि कोतवाली थाना क्षेत्र में एक और सनसनीखेज चाकूबाजी सामने आया है। यह घटना जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम गृह के पास हुई, जहां दो युवकों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घायल की पहचान हर्ष यादव, निवासी थाना रंगनाथ नगर के रूप में हुई है।

हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल हर्ष यादव को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जबलपुर रेफर कर दिया।हर्ष यादव ने पुलिस को बताया कि हमलावरों ने पुरानी रंजिश के चलते उस पर हमला किया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

Next Post

सुप्रीम कोर्ट ने बघेल व चैतन्य को हाईकोर्ट जाने को कहा

Mon Aug 4 , 2025
नयी दिल्ली/रायपुर 04 अगस्त (वार्ता) उच्च्तम न्यायालय ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल को सोमवार को उच्च न्यायालय जाने के लिए कहा है। श्री बघेल और चैतन्य दोनों ने गिरफ्तारी के खिलाफ संरक्षण मांगा था। कोर्ट एजेंसियों की शक्तियों […]

You May Like