ग्वालियर: मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज 21 जून, रविवार को शहर जिला कांग्रेस सेवादल ग्वालियर द्वारा चुनाव आयोग की शवयात्रा निकाली जाएगी।
यह यात्रा राम मंदिर चौराहे से प्रारंभ होकर दौलतगंज होते हुए महाराज बाड़ा तक निकाली जाएगी। इस शवयात्रा में मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अवनीश भार्गव एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
कांग्रेस सेवादल परिवार व कांग्रेस परिवार के सभी सदस्य सफेद गणवेश में शामिल होंगे। शाम 4 बजे सभी राममंदिर चौराहा पर एकत्र होंगे। हरेंद्र गुर्जर, अध्यक्ष, कांग्रेस सेवादल ग्वालियर ने सभी से शामिल होने का अनुरोध किया है।
Next Post
आईएसएल 2026-27 की शुरुआत चार सितंबर से
Sun Jun 21 , 2026
नयी दिल्ली 21 जून (वार्ता) अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने कहा कि इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2026-27 सीजन की शुरुआत चार सितंबर से होगी। इसके साथ ही उन्होंने अपना नाम बदलकर फुटबॉल फेडरेशन ऑफ भारत रखने का प्रस्ताव रखा है। एआईएफएफ ने शनिवार को जारी विज्ञप्ति में कहा, “ […]

You May Like
-
2 years ago
भारत की आत्मा हैं महात्मा गांधी: राहुल
-
7 months ago
नवजात शिशु का शव मिला, अज्ञात आरोपी पर मामला दर्ज
-
2 weeks ago
घर में घुसे तेंदुए का वन विभाग ने किया रेस्क्यू
-
12 months ago
इंस्टाग्राम पर चाकू लहराने वाला बदमाश गिरफ्तार