
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद आलोक शर्मा ने रविवार को Sunday On Cycle अभियान की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए युवाओं के साथ वीआईपी रोड स्थित राजा भोज की प्रतिमा से बड़े तालाब तक साइकिलिंग की। उन्होंने कहा कि साइकिलिंग न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। शर्मा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी अपने मित्रों और परिवारजनों के साथ इस अभियान का हिस्सा जरूर बनें।
इस मौके पर सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण विभाग मंत्री विश्वास सारंग समेत कई साइकिल राइडर भी उपस्थित रहे और अभियान को समर्थन दिया।
