नीमच में तापमान 41 के पार, अगले 5 दिन लू की चेतावनी

नीमच। जिले में अप्रैल के पहले सप्ताह से ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। शहर में मंगलवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। गर्मी से बचने के लिए लोग घरों से बाहन नहीं निकल रहे हैं। दोपहर के समय सडक़ों पर सन्नाटा पसरा रहता है। धूप से बचने के लिए लोगों को चेहरा ढक कर चलना पड़ता हैं। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग जूस, गन्ने का रस और शिकंजी का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 9-13 अप्रैल तक लू चलने की संभावना है।

Next Post

पाकिस्तानी जेलों से रिहा 101 अफगान कैदियों को स्वदेश भेजा गया

Tue Apr 8 , 2025
काबुल 08 अप्रैल (वार्ता) अफगानिस्तान के पाकिस्तान में कैद 101 कैदियों को रिहा कर उन्हें स्वदेश वापस भेज दिया गया है। शरणार्थी और प्रत्यावर्तन मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा। मंत्रालय के बयान के अनुसार कैदी दक्षिणी कंधार प्रांत में स्पिन बोल्डक क्रॉसिंग पॉइंट के ज़रिए सोमवार को […]

You May Like