आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का किया फैसला

बेंगलुरु 28 मार्च (वार्ता) रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरु (आरसीबी) ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के पहले मुकाबले में टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

आज यहां आरसीबी ने कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद पाटीदार ने कहा कि यह सीजन का पहला मैच है इसलिए वह देखना चाहते हैं कि विकेट कैसा बर्ताव कर रही है। पाटीदार ने कहा कि पिछला सीजन बहुत अच्छा रहा। उन्होंने कहा कि उनके पास एक अच्छा दल है और खिलाड़ियों का बैकअप भी है। उन्होंने कहा कि आज मैच में जेकब डफी और अभिनंदन आज का मुकाबला खेल रहे हैं।

वही सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने कहा कि उनकी टीम चीजो को सिंपल रखने का प्रयास करेगी और योजनाओं को अच्छे से अमल में लाने का प्रयास करेगी। किशन ने कहा कि पैट कमिंस की कमी खलेगी। किशन ने बताया कि सलील अरोड़ा आज का मुक़ाबला खेल रहे हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (एकादश): विराट कोहली, फिलिप साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी और सुयश शर्मा।

सनराइजर्स हैदराबाद (एकादश): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट और ईशान मलिंगा।

Next Post

टैलेंट उम्र का मोहताज नहीं, छात्र शक्ति ही सबसे बड़ी शक्ति: मंत्री राजपूत

Sat Mar 28 , 2026
सागर। पं दीनदयाल उपाध्याय शासकीय कला एवं वाणिज्य अग्रणी महाविद्यालय सागर में छात्र.छात्राओं के वार्षिक स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता बुन्देली अखाडा के माध्यम से बुन्देंली मार्शल […]

You May Like