टैलेंट उम्र का मोहताज नहीं, छात्र शक्ति ही सबसे बड़ी शक्ति: मंत्री राजपूत

सागर। पं दीनदयाल उपाध्याय शासकीय कला एवं वाणिज्य अग्रणी महाविद्यालय सागर में छात्र.छात्राओं के वार्षिक स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता बुन्देली अखाडा के माध्यम से बुन्देंली मार्शल आर्टस को सुरक्षित रखने वाले पदमश्री भगवानदास रैकवार ने की। प्राचार्य डॉ सरोज गुप्ता ने विद्यार्थियों से कहा कि कर्म भूमि की दुनिया में श्रम सभी को करना होगा। प्रभु सिर्फ लकीरें देता रंग हमी को भरना होगा। मुख्य अतिथि गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि आज का युग युवाओं का हैए उन्होंने गौरव के साथ उल्लेख किया कि छात्र शक्ति से बड़ी कोई शक्ति नहीं होती और इतिहास साक्षी है कि जब भी देश पर संकट आए नौजवान पीढ़ी ही आगे आई है। एक समय था जब अनुभव का अर्थ केवल सफेद बाल और बड़ी उम्र माना जाता था लेकिन आज की पीढ़ी ने सिद्ध कर दिया है कि टैलेंट उम्र का मोहताज नहीं होता। आज 25 साल के युवा बड़ी कंपनियों के सीईओ बनकर नेतृत्व कर रहे हैं। महाविद्यालय में आधुनिकता के साथ.साथ महर्षि गौतम कणाद और नागार्जुन जैसे ऋषियों के चित्र लगाकर अपनी विरासत को जीवित रखा गया है।

’ विशिष्ट अतिथि महंत केशव गिरी महाराज ने कहा कि पुण्यार्जन का वास्तविक अर्थ केवल माला जपना नहीं बल्कि अपनी वाणी और कर्म से किसी को कष्ट न देना है। उन्होंने युवाओं से जातिवाद की संकीर्णता को छोड़कर राष्ट्रवादी समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। सम्मान एवं समापन कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विधाओं खेलकूद और शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र.छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार डॉ अमर कुमार जैन ने किया।

Next Post

कावेरी वेलफेयर ने नवजात शिशुओं को भेंट किए वस्त्र

Sat Mar 28 , 2026
​ग्वालियर। धर्म और सेवा के संगम के साथ रामनवमी पर शहर की प्रमुख सामाजिक संस्था कावेरी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा कमलाराजा अस्पताल में नवजात शिशुओं के लिए वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ​फाउंडेशन के सदस्यों ने बताया कि वर्तमान में बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए यह […]

You May Like