
सिंगरौली । कोतवाली थाना क्षेत्र के सिंगरौलिया में आज दिन रविवार की दोपहर डेढ़ बजे बारिश के दौरान एक दिवाल गिरने से एक बालिका की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो घायल हो गये। घायलो का उपचार जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर में चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार दोपहर को बारिश के दौरान बारिश से बचने के लिए कल्पना साकेत पिता भैयालाल साकेत उम्र 9 वर्ष और ललन साकेत उम्र 60 वर्ष और रंजीत साकेत उम्र 6 वर्ष सभी निवासी सिंगरौलियां दिवाल के पास खड़े हो गये। अचानक दिवाल भरभराकर गिर गई, जिससे दिवाल के नीचे दबने से कल्पना साकेत मौत हो गई। वहीं ललन साकेत और रंजीत घायल हो गये। घायलो को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
