चेन्नई के किलपॉक में आवासीय फ्लैट की ई-नीलामी में संभावित निवेशकों के साथ बोली पूर्व बैठक अब 28 नवंबर को

नयी दिल्ली, 13 नवंबर (वार्ता) सरकारी उपक्रमों की अनुपयोगी अचल संपत्तियों को बाजार में उतारकर उनका सदुपयोग करने की योजना के तहत राष्ट्रीय भूमि मुद्रीकरण निगम (एनएलएमसी) ने चेन्नई के किलपॉक स्थित पूनमल्ली हाई रोड पर एक आवासीय फ्लैट की ई-नीलामी से पहले होने वाली बैठक की तारीख में बदलाव किया है। निगम ने संभावित बोलीदाताओं के साथ 20 नवंबर को प्रस्तावित बैठक की तारीख बदलकर 28 नवंबर करने की घोषणा की है।
एनएलएमसी वित्त मंत्रालय के लोक उद्यम विभाग के अंतर्गत भारत सरकार की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है।
वित्त मंत्रालय की शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार इसके लिए प्रस्ताव हेतु अनुरोध (आरएफपी), संख्या एलएलएमसी /2026/01, पांच नवंबर को जारी की गयी थी। यह बिक्री उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और तमिलनाडु के चेन्नई में स्थित कुल 12 आवासीय फ्लैटों की ई-नीलामी का हिस्सा है।
चेन्नई के किलपॉक स्थित इस आवासीय संपत्ति का आरक्षित मूल्य 1.64 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है। कंपनी ने इसके लिए प्री-बिड बैठक की तारीख को अब बदल कर 28 नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे कर दिया है। इसके लिए आज नोटिस में शुद्धि पत्र जारी कर दिया गया है। पहले यह बैठक 20 नवंबर को आयोजित होनी थी आएफपी की अन्य सभी नियम एवं शर्तें पहले की तरह लागू रहेंगी। इसके साथ ही निर्धारित अन्य समय-सीमाओं में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

.....

Next Post

बढ़ौरा में एक घर को चोरों ने बनाया निशाना, 88 हजार के जेवरात पार

Fri Nov 13 , 2026
सीधी। जिले के सेमरिया थानांतर्गत ग्राम बढ़ौरा में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के जेवरात सहित करीब 88 हजार रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। घटना 12 और 13 नवंबर की दरमियानी रात करीब एक बजे की बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने अज्ञात […]

You May Like