ओमती-हनुमानताल में चाकूबाजी, तीन घायल

जबलपुर:ओमती और हनुमानताल थाना क्षेत्र में चाकूबाजी में तीन युवक घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।‌ओमती पुलिस ने बताया कि अमित कुमार दूध डेयरी संचालक है। वह स्कूटी से घर जा रहा था, पर्यटन तिराहा के पास दो नकाबपोशों ने उसे रोक लिया और चाकू से हमला कर दिया। हनुमानताल पुलिस ने बताया कि मोह. नदीम कुरैशी निवासी हड्डी गोदाम ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि छोटे भाई फईम कुरैशी से संपत्ति बंटवारे के लेकर बुराई हैं। रात 11:30 बजे फईम कुरैशी अपने साले सोहेल के साथ आये और खर्चे के लिये 5 हजार रूपये माँगने लगे, मना करने पर दोनों एक राय होकर विवाद करने लगे। सोहेल ने हाथ मुक्के से मारपीट की। फईम ने चाकू से हमला कर चोटे पहुंचा दी।

वहीं हनुमानताल थाने में एक अन्य मामले में मोह. तन्शीर निवासी अम्बेडकर कॉलोनी निर्भयनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि देर रात मोहरिया रोड पर रिहान, फैजान, आमीन, अकरम बोले कि तू कबाड में बहुत पैसा कमा रहा हैं हमें 10 हजार रूपये दें, मना किया तो सभी विवाद करने लगे, छोटा भाई मोह. तौकिर बचाव करने पहुंचा तो उसके साथ मारपीटकर दी, अकरम ने चाकू से भाई मोह. तौकिर पर हमला कर चोट पहुंचा दी।

Next Post

साढ़े चार साल की बच्ची से दरिंदगी करने वाले युवक का निकाला जुलूस

Sat May 3 , 2025
जबलपुर: मझगवां थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की मासूम का अपहरण कर हैवानियत करने वाले दरिंदें को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद उसका जुलूस निकाला इसके बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।विदित हो कि मझगवां थाना क्षेत्र में गत दिवस […]

You May Like