जबलपुर: मझगवां थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की मासूम का अपहरण कर हैवानियत करने वाले दरिंदें को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद उसका जुलूस निकाला इसके बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।विदित हो कि मझगवां थाना क्षेत्र में गत दिवस एक विवाह समारोह आयोजित था। गांव में रहने वाली एक मां ने अपनी साढ़े चार साल की बेटी को तैयार किया।
इसके बाद खुद तैयार होने लगी थी। इसी बीच बच्ची संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई थी बच्ची के गायब होने के बाद परिजन और ग्रामीण उसे ढूंढने निकल गए। रात 11 बजे बच्ची घर से 200 मीटर की दूरी पर एक किराना दुकान के पास रोते हुए मिली थी। जब बच्ची से पूछताछ की गई तो वह रोते लगी। डरी सहमी बच्ची ने काफी देर बताया कि अज्ञात व्यक्ति उसे बहला-फुसालकर ले गया था और उसके साथ दरिंदगी की गई। जिसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म, पॉस्को एक्ट का अपराध दर्ज किया है। जांच उपरान्त पुलिस ने कमलेश उर्फ करिया पिता पुरूषोत्तम लोधी 22 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसका जुलूस निकाला गया।
