दमोह: वन परिक्षेत्र तेगगढ़ के बीट भैंसखार अंतर्गत ग्राम बीजाडोगरी के तालाब में मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना गुरुवार को वन विभाग को मिली।सूचना मिलते ही रेंजर अखिलेश चौरसिया को अवगत कराया गया। उनके निर्देश पर वन विभाग का स्टाफ तत्काल मौके पर पहुंचा।मगरमच्छ को सुरक्षित रूप से पकड़ने के लिए तालाब के समीप पिंजरा स्थापित किया गया है। वन विभाग की टीम द्वारा स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है।वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे तालाब के आसपास न जाएं और मगरमच्छ दिखने पर तत्काल वन विभाग को सूचना दें।
Next Post
स्पेन में अल्मेरिया प्रांत के जंगल में आग लगने से कम से कम 11 लोगों की मौत, छह घायल
Fri Jul 10 , 2026
मैड्रिड, 10 जुलाई (वार्ता) स्पेन के अल्मेरिया प्रांत के लॉस गालार्डोस के जंगल में भीषण आग लगने से कम से कम 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गये हैं। बीबीसी की शुक्रवार की रिपोर्ट के अनुसार, यह आग बिजली का तार टूटने के कारण […]

You May Like
-
1 year ago
पीएम मोदी ने रथ से किया नारी शक्ति को नमन