सतपुड़ा परिसर में दिनदहाड़े चोरी, घर का ताला तोड़कर आभूषण-नकदी उड़ाई

इंदौर: गांधी नगर थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने बंद घर को निशाना बनाकर अलमारी तोड़ी और सोने–चांदी के जेवरों के साथ नगदी ले उड़े. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है.ब्लॉक बी 2, फ्लैट नंबर 502 सतपुड़ा परिसर, बड़ा बांगड़दा रोड निवासी 64 वर्षीय सुनील शैन्द्रे ने बताया कि किसी अज्ञात बदमाश ने उनके घर का ताला तोड़कर अंदर घुसा और अलमारी का लॉक तोड़ा और उसमें रखे पुराने इस्तेमाल के सोने–चांदी के आभूषण और नगदी चोरी कर ली.

शाम को घर लौटने पर घटना का पता चला, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी. गांधीनगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

Next Post

हटा में भटका तेंदुआ सुरक्षित पकड़ा, नौरादेही अभयारण्य में छोड़ा

Thu Dec 11 , 2025
दमोह: हटा क्षेत्र में भटके तेंदुए को वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित पकड़ लिया गया। वनमंडल अधिकारी ईश्वर जरांडे के निर्देशन में वन परिक्षेत्र अधिकारी (एसडीओ) हटा ऋषि तिवारी और पन्ना टाइगर रिज़र्व की संयुक्त टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर तेंदुए को सफलतापूर्वक काबू किया।जानकारी के अनुसार, तेंदुआ […]

You May Like