
कटनी। स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम संसारपुर में बोलेरो वाहन से ग्रामीणों को कुचलने की सनसनीखेज वारदात हुई है। इस मामले में पुलिस ने शराब ठेकेदार मंचू असाटी सहित दो अन्य कर्मचारियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को जब्त कर लिया है, जिसमें अवैध रूप से देशी शराब की पेटियाँ भरी हुई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार मंचू असाटी गाँव-गाँव में शराब बेचता है और पुलिस की लापरवाही के कारण एफ आई आर में देरी की गई।
एस पी के संज्ञान के बाद कार्रवाई
मामले ने तूल तब पकड़ा जब इसका संज्ञान स्वयं एस पी ने लिया। इसके बाद ही पुलिस ने एफ आई आर दर्ज किया। ग्रामीण अब मंचू असाटी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। ग्रामीण निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं और पुलिस पर सवाल उठा रहे हैं कि आखिर दो दिन तक मामला क्यों दबा रहा।
