खेसारीलाल यादव की फिल्म ‘अवैध’ का ट्रेलर रिलीज़

मुंबई, 15 सितंबर (वार्ता) भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव की आने वाली फिल्म ‘अवैध’ का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है।

फिल्म अवैध में खेसारी लाल यादव के अपोजिट अपर्णा मलिक फीमेल लीड में नजर आ रही हैं। यह फिल्म सत्ता, संघर्ष और सिस्टम की जटिलताओं को दर्शाती है। फिल्म के निर्माता आदित्य कुमार झा हैं और सह-निर्माता शाम्भवी झा हैं। फिल्म का निर्देशन नीरज रणधीर ने किया है जबकि कहानी और पटकथा प्रवीण चंद्रा ने लिखी है। संवाद लेखन का जिम्मा प्रवीण चंद्रा और अभिषेक चौहान ने संभाला है।

खेसारीलाल यादव ने कहा कि यह फिल्म उनके लिए खास है क्योंकि यह मनोरंजन के साथ-साथ समाज को एक मजबूत संदेश भी देती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दर्शक इस फिल्म को खुले दिल से अपनाएँगे।अपर्णा मलिक ने कहा कि यह फिल्म मेरे लिए बेहद खास है। मैंने इसके लिए बहुत सारी तैयारियां भी है। मुझे उम्मीद है कि फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आने वाली है और मेरी भूमिका भी लोगों को पसंद आए, यही कामना है।

 

Next Post

सोनी सब के इत्ती सी खुशी में अन्विता का किरदार सबसे कठिन परीक्षाओं से गुजरेगा : सुम्बुल तौकीर खान

Mon Sep 15 , 2025
मुंबई, 15 सितंबर (वार्ता) जानीमानी अभिनेत्री सुम्बुल तौकीर खान का कहना है कि सोनी सब के शो इत्ती सी खुशी में उनका निभाया अन्विता का किरदार आगामी एपिसोड में सबसे कठिन परीक्षाओं से गुजरने वाला है। सोनी सब का हाल ही में शुरू हुआ शो इत्ती सी ख़ुशी अपनी दिल […]

You May Like