विद्युत पोल गिरने से 55 वर्षीय ग्रामीण की मौत

शुजालपुर।विद्युत पोल गिरने के कारण एक 55 वर्षीय ग्रामीण की मौत हो गई, यह घटना राजगढ़ जिले के तलेन थाना अन्तर्गत बेजड़ गांव में होना बताई गई. विद्युत पोल गिरने के बाद ग्रामीण को उपचार के लिए शुजालपुर लाया गया था जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. मिली जानकारी अनुसार बेजड़ गांव में रोड का निर्माण कार्य हो रहा था जिसके चलते खुदाई हो रही थी, इसी दरमियान एक पेड़ टूट कर विद्युत पोल पर गिरा और यह विद्युत पोल सडक़ निर्माण कार्य देख रहे ग्रामीण मनोहर पिता अमरसिंह राजपूत निवासी बेजड के सिर पर गिर गया. मृतक के शव का परीक्षण सिविल अस्पताल में करवाया गया, मंडी पुलिस ने शून्य पर मर्ग कायम कर विस्तृत जांच के लिए मामला तलेन पुलिस को प्रेषित किया.

Next Post

नारी शक्ति ने शहर में निकाली तिरंगा रैली

Tue May 20 , 2025
झाबुआ। विगत दिनों पहलगांव में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले निर्दाेष नागरिकों का बदला लेने के लिए भारतीय सेना द्वारा आतंकवादियों के विरुद्ध ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से की गई, एयर स्ट्राइक में सैकड़ो आतंकवादियों को मारकर उनके अड्डों को मिट्टी में मिलाकर भारतीय सेना के वीर सैनिकों […]

You May Like