यात्री बस में लगी आग, मची चीख पुकार

अशोकनगर। जिला मुख्यालय से इंदौर जा रहीं एक यात्री बस में अचानक से आग लग गई, जिसके कारण यात्रियों में चीख पुकार मच गई, तो वहीं बस में आग लगने और चीख पुकार की आवाज सुन आसपास के ग्रामीण एकत्रित हुए और उन्होंने बस में सवार लोगों को बाहर निकाला और घटना की जानकारी पुलिस व फायर विग्रेड को दी गई, खबर लिखे जाने के कारण बस की आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। वहीं हादसे में कोई जनहानि हुई या नहीं इसकी पुष्टि आग के बुझने के बाद अधिकारियों द्वारा की जाएगी। दरअसल बालाजी ट्रेवल्स की बस अशोकनगर से इंदौर के लिए चलती है, जो नियमित के तहत शनिवार को भी निकली, लेकिन ग्राम बमनावर पर अचानक से बस में आग लग गई। तो वहीं आग की लपटे उठते देख यात्रियों में चीख पुकार मचना शुरू हो गई। वहीं घटना के बाद मौके पर तुंरत ग्रामीण एकत्रित हुए और उन्होंने यात्रियों की मद्द करते हुए बमुश्किल यात्रियों को बाहर निकाला। घटना के बाद मौके पर फायरविग्रेड ने बस की आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहंी हो सकी, जिसके चलते दूसरी दमकल को बुलाया गया। बस में आग किस कारण से लगी यह स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि बस में आग शॉर्ट सर्किट की बजह से लगी होगी। फिलहाल आग न बुझ पाने के कारण अधिकारियों द्वारा जनहानि और मालहानि की पुष्टि नहीं की है।

Next Post

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में दिखे लैला टाइगर के नन्हे शावक, पर्यटक हुए रोमांचित

Sat Oct 25 , 2025
इटारसी। इटारसी-सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के चूरना के मल्लूपुरा जोन में शुक्रवार को T33 (लैला) नामक बाघिन की बेटी के नन्हे शावकों का दीदार हुआ। यह झालाई फीमेल शावक पर्यटकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बने। मुंबई के पर्यटक अपनी उत्सुकता के साथ शावकों की झलक मोबाइल कैमरे में कैद […]

You May Like