भाकपा के सम्मेलन में कराए चुनाव

ग्वालियर: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी नगर कमेटी मुरार का सम्मेलन अशोक पाठक की अध्यक्षता में हुआ जिसमें ग्वालियर जिला सहसचिव एवं राज्य कार्यकारिणी सदस्य कौशल शर्मा एडवोकेट ने सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए देश की परिस्थितियों एवं पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए आवाहन किया।

मुरार नगर कमेटी के सचिव शैलेश परमार ने विगत 3 वर्षों के कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर शैलेश परमार को सचिव, लक्ष्मी जाटव, डॉ दौलतराम पाल को सहसचिव एवं प्रीतम माहौर को कोषाध्यक्ष , नगर परिषद में अशोक पाठक, बिरखा राम, अंजलि परमार, डॉ महेश शर्मा, सुनील खरेटिया, गुड़िया सिंह,कॉम राकेश उपाध्याय, शगुन आदिवासी, अनु वर्मा, श्यामबाई सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए।सम्मेलन के प्रारंभ मे पूर्व राष्ट्रीय महासचिव सुधाकर रेड्डी एवं ग्वालियर के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय नरेंद्र पांडे को याद करते हुए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

Next Post

सिराड़ी राशन दुकान पर लापरवाही, कार्रवाई के बजाय फिर सौंपा चार्ज

Thu Aug 28 , 2025
सीहोर। तहसील इछावर के सिराड़ी स्व सहायता समूह की राशन दुकान पर लापरवाही का मामला एक बार फिर चर्चा में है. कुछ दिन पूर्व तीन माह का राशन वितरण होना था, लेकिन दुकान संचालक ने हितग्राहियों से अंगूठे मशीन में लगवाने के बाद भी उन्हें राशन नहीं दिया। शिकायत पर […]

You May Like