ट्रैफिक पुलिस ने बच्चों को बताए नियम, डायल-112 की जानकारी भी दी

इंदौर. सड़क सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए इंदौर ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को लिटिल मिलेनियम स्कूल, सुखलिया में ट्रैफिक पाठशाला का आयोजन किया. कार्यक्रम में डेढ़ हजार से अधिक विद्यार्थी और अभिभावक शामिल हुए.

पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनोज कुमार श्रीवास्तव और डीसीपी ट्रैफिक अरविंद तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में ट्रैफिक एजुकेशन विंग के आरक्षक सुमंत सिंह कछावा ने बच्चों को रोचक अंदाज में यातायात नियम समझाए. हेलमेट और सीट बेल्ट की अनिवार्यता, ट्रैफिक लाइट व संकेत बोर्ड, वायरलेस और लाइट बैटन के महत्व सहित यातायात नियंत्रण की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी गई. कार्यक्रम में डायल-112 सेवा की भी जानकारी दी गई, जिसके जरिए अब प्रदेश में पुलिस, स्वास्थ्य, अग्निशमन, महिला हेल्पलाइन, साइबर क्राइम और अन्य आपातकालीन सेवाएं एक ही नंबर से उपलब्ध होंगी. बच्चों ने उत्साह से प्रश्न पूछे और कार्यक्रम में भाग लिया. स्कूल प्रबंधन ने कहा कि आयोजन से विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को सड़क सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं की गहन जानकारी मिली.

Next Post

31 को मुख्यमंत्री करेंगे श्री कृष्ण धाम का भूमि पूजन

Tue Aug 19 , 2025
छतरपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 31 अगस्त को छतरपुर में श्री कृष्ण धाम का भूमि पूजन करेंगे। यह धाम नौगांव रोड स्थित पेप्टिक टाउन के पास डेढ़ एकड़ भूमि पर बनाया जाएगा।   जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि होंगे। भूमि पूजन के साथ […]

You May Like