हटा में भटका तेंदुआ सुरक्षित पकड़ा, नौरादेही अभयारण्य में छोड़ा

दमोह: हटा क्षेत्र में भटके तेंदुए को वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित पकड़ लिया गया। वनमंडल अधिकारी ईश्वर जरांडे के निर्देशन में वन परिक्षेत्र अधिकारी (एसडीओ) हटा ऋषि तिवारी और पन्ना टाइगर रिज़र्व की संयुक्त टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर तेंदुए को सफलतापूर्वक काबू किया।जानकारी के अनुसार, तेंदुआ पिछले दो दिनों से हटा क्षेत्र में दिखाई दे रहा था, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल था।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पन्ना रिज़र्व की विशेषज्ञ टीम की मदद से तेंदुए को सुरक्षित रूप से बेहोश कर पकड़ा गया।रेस्क्यू के बाद तेंदुए को नौरादेही अभयारण्य में उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि जंगली जानवरों के दिखने पर तुरंत विभाग को सूचना दें और स्वयं किसी भी प्रकार की जोखिमभरी कोशिश न करें।

Next Post

माधव संगीत महाविद्यालय में सजी तानसेन समारोह की पूर्वरंग सभा

Thu Dec 11 , 2025
ग्वालियर: संगीत की नगरी ग्वालियर में 101वें तानसेन संगीत समारोह के अंतर्गत माधव संगीत महाविद्यालय में द्वितीय पूर्वरंग सभा शास्त्रीय संगीत की मोहक धुनों से सरोबार रही। भारतीय संगीत की परंपरा, नाद की महिमा और रागों की अद्भुत रस-धारा ने कार्यक्रम को सुर-श्रृंगार का अनुपम रूप प्रदान किया।कार्यक्रम का शुभारंभ […]

You May Like