ग्वारीघाट में पूजन कर रहे अधेड़ के कपड़े और नकदी समेत मोबाइल पार

जबलपुर: ग्वारीघाट में पूजा-अर्चना करने आए एक श्रद्धालु के कपड़े और उनमें रखा कीमती सामान लेकर चोर रफूचक्कर हो गया। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार द्वारका नगर घमापुर निवासी दिलीप कुमार शर्मा (52) पत्नी मीना शर्मा के साथ ग्वारीघाट स्थित त्रिशूल वाले पंडा के घाट पर पूजन के लिए आए थे। दिलीप कुमार अपने कपड़े घाट पर रखकर नर्मदा स्नान करने चले गए।

स्नान के बाद वे तौलिया पहनकर वहीं हो रही सत्यनारायण कथा सुनने लगे और फिर पत्नी के साथ मंदिर में दर्शन करने चले गए। जब वे वापस आए, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। जहाँ उन्होंने अपने कपड़े रखे थे, वहाँ से उनका डार्क ग्रे कलर का पैंट गायब था। चोरी गए पैंट की जेब में पीडि़त का पर्स रखा था, जिसमें न केवल 12,000 नगद थे, बल्कि महत्वपूर्ण दस्तावेज भी थे।

Next Post

पांढुरना को लो-वोल्टेज की समस्या से मिलेगी मुक्ति, तिगांव तथा राजना में लगे उच्च क्षमता वाले ट्रांसफार्मर

Sun Apr 19 , 2026
पांढुरना। पांढुरना के ग्राम तिगांव तथा राजना में बार-बार विद्युत ट्रिप होने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पडता रहा है,इस समस्या के स्थायी समाधान हेतु विभाग द्वारा तिगांव के 33/11 के.व्हीं उपकेंद्र में 10 एमवीए तथा राजना के उपकेंद्र में 5 एमवीए का पावर टांसफार्मर लगाया गया […]

You May Like