दमोह पुलिस की मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

दमोह: जिले में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी व क्रय-विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा संबंधित एसडीओपी (हटा व पथरिया) के नेतृत्व में पुलिस द्वारा सख्त वैधानिक अभियान चलाया जा रहा है। ​इसी क्रम में लगातार गांजे की तस्करी व अवैध कारोबार में संलिप्त पाए जाने वाले दो आदतन तस्करों के विरुद्ध स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अवैध व्यापार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 3(1) (पीआटी एनडीपीएस एक्ट) के तहत निरोध प्रतिवेदन तैयार कर न्यायालय आयुक्त, सागर संभाग (म.प्र.) के समक्ष प्रस्तुत किए गए थे। न्यायालय आयुक्त, सागर संभाग द्वारा गुण-दोष के आधार पर विचारोपरांत दोनों आरोपियों के विरुद्ध निरोध आदेश पारित कर केंद्रीय जेल भोपाल के लिए वारंट जारी किए गए।
​प्रकरण 1: थाना पटेरा क्षेत्र (01 वर्ष का निरोध वारंट)
​आरोपी: राजेश साहू पिता कल्लू साहू, उम्र 40 वर्ष, निवासी देवडोगरा, थाना पटेरा, जिला दमोह। ​आपराधिक रिकॉर्ड: आरोपी के विरुद्ध जिला दमोह में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत 06 गंभीर मामले दर्ज हैं, जो न्यायालय में विचाराधीन हैं। आरोपी लगातार ओडिशा से गांजा खरीदकर स्थानीय क्षेत्र में विक्रय हेतु लाता था।
​कार्रवाई: न्यायालय आयुक्त द्वारा पारित 01 वर्ष के निरोध आदेश के पालन में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर थाना प्रभारी निरीक्षक रचना मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर विधिवत केंद्रीय जेल भोपाल भेजा गया।
​सराहनीय भूमिका (थाना पटेरा): थाना प्रभारी निरीक्षक रचना मिश्रा, उनि संतोष सिंह, प्र.आर. सुरेश सिंह, प्र.आर. प्रमोद चौबे, प्र.आर. महेश उपाध्याय, आर. ब्रजेश आठया, आर. अमित राज, आर. इंद्रजीत सिंह, आर. अनिल सिंह एवं आर. बालमुकुन्द। ​प्रकरण दूसरा थाना हिण्डोरिया क्षेत्र (06 माह का निरोध वारंट) ​आरोपी: कमलेश उपाध्याय पिता स्व. कृपाशंकर उपाध्याय, उम्र 60 वर्ष, निवासी ग्राम गुंजी, थाना हिण्डोरिया, जिला दमोह।
​आपराधिक रिकॉर्ड: आरोपी के विरुद्ध जिला दमोह में एनडीपीएस एक्ट के तहत 04 मामले दर्ज हैं, जो न्यायालय में विचाराधीन हैं। आरोपी क्षेत्र में निरंतर गांजा लाकर अवैध बिक्री में लिप्त था। ​कार्रवाई: न्यायालय आयुक्त द्वारा 06 माह के निरोध आदेश के तहत जारी वारंट के परिपालन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक धर्मेन्द्र गुर्जर के नेतृत्व में हिण्डोरिया पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल भोपाल दाखिल कराया गया। ​सराहनीय भूमिका (थाना हिण्डोरिया): थाना प्रभारी उप निरीक्षक धर्मेन्द्र गुर्जर, सउनि मलखान सिंह, प्र.आर. रघुराज सिंह, प्र.आर. अजय मिश्रा, प्र.आर. भूपेन्द्र राजपूत, आर. रोहित राजपूत, आर. पार्थ चौधरी व आर. जसवंत। ​दमोह पुलिस द्वारा जिले में अवैध नशे के कारोबार एवं नशा तस्करों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार कठोर वैधानिक व प्रतिबंधात्मक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Next Post

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा वनडे ट्राई-सीरीज का महामुकाबला, लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होगा फाइनल मुकाबला

Sat Oct 31 , 2026
लाहौर,  पाकिस्तान की मेजबानी में खेली जा रही रोमांचक वनडे ट्राई-सीरीज अब अपने बेहद रोमांचक अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है। आज (31 अक्टूबर) सीरीज का फाइनल मुकाबला मेजबान पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच लाहौर के ऐतिहासिक गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। पाकिस्तान ने जहां 25 अक्टूबर को इंग्लैंड को […]

You May Like