पांढुरना को लो-वोल्टेज की समस्या से मिलेगी मुक्ति, तिगांव तथा राजना में लगे उच्च क्षमता वाले ट्रांसफार्मर

पांढुरना। पांढुरना के ग्राम तिगांव तथा राजना में बार-बार विद्युत ट्रिप होने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पडता रहा है,इस समस्या के स्थायी समाधान हेतु विभाग द्वारा तिगांव के 33/11 के.व्हीं उपकेंद्र में 10 एमवीए तथा राजना के उपकेंद्र में 5 एमवीए का पावर टांसफार्मर लगाया गया है,जिससे अब इस क्षेत्र के ग्रामों के घरेलू तथा किसानों को बेहतर वोल्टेज और निर्बाध रूप से बिजली मिल सकेंगी।

प्रदेश के ऊर्जा तथा जिले के पालक मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देश पर पांढुरना जिलेवासियों की सदियों पुरानी लो वोल्टेज की समस्या के स्थाई समाधान हेतू निरंतर प्रयास कर पांढुरना के ग्राम मांगुरली स्थित 33/11 के.व्हीं विद्युत उपकेंद्र मे जिले का सबसे पहला 10 एमवीए उच्च क्षमता वाले ट्रांसफार्मर का सफलतापूर्वक चार्ज कर चालू करने के बाद आज शनिवार को नगरीय सीमा से लगे ग्राम तिगांव के भी 33/11 के.व्ही विद्युत उपकेंद्र में जिले का दूसरा 10 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर सफलतापूर्वक चार्ज कर चालू कर दिया है, जिससे अब ग्राम तीगांव सहित मांडवी,मोही,पीपल पानी,बोरगांव सहित इस क्षेत्र के कुल 8 गांवों के लगभग 2100 घरेलू एवं लगभग 900 किसान कृषि उपभोक्ताओं को लो विद्युत वोल्टेज की सस्याओं से निजात मिलने के साथ ही इन्हें अब निर्बाध रूप से बिजली सप्लाई मिलते रहेंगी।

इसी प्रकार विद्युत वितरण केंद्र राजना के 33/11 के.व्ही उपकेंद्र में भी 3.15 एमवीए से क्षमता बढ़ाकर यहा 5 एमवीए क्षमता का विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित कर ऊर्जीकृत किया गया। जिससे अब ग्राम राजना सहित,हेटी,घोघरी साहनी,टेमनी साहनी,रैयतवारी, वड्डामाल,सहित इस क्षेत्र के कुल 9 ग्रामों के लगभग 1242 उपभोक्ताओं को वर्षो से चली आ रहीं कम वोल्टेज की समस्या से राहत मिलेंगी।

इन उच्च क्षमता वाले विद्युत ट्रांसफार्मरों को विभाग के कार्यपालन अभियंता वरूण सारस्वत के मार्गदर्शन में इनकी टीम के सहायक अभियंता राधेश्याम डावर,सहायक अभियंता पवन चौधरी,कनिष्ठ अभियंता कमलेश टेकाम,आशिष इरपाचे के नेतृत्व में सफलतापूर्वक लगाया गया।

श्री सारस्वत द्वारा बताया कि विभाग क निर्देशानुसार शीघ्र ही क्षेत्र के अन्य ओवरलोडेड सब स्टेशनों को चिन्हित कर वहां भी इसी प्रकार उच्च क्षमता वाले विद्युत ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे।

 

Next Post

नेशनल लोक अदालत को लेकर अधिवक्ताओं की बैठक

Sun Apr 19 , 2026
बुधनी। आगामी 9 मई को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत को लेकर अधिवक्ताओं की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार ने की. बैठक में अधिवक्ताओं से आह्वान किया गया कि वे लंबित लिटिगेशन प्रकरणों के निराकरण में सहयोग प्रदान करें. बैठक […]

You May Like