बालाघाट नक्सल प्रभावित जिला से डाउनग्रेड, सीएम ने कलेक्टर-एसपी को दी बधाई

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बालाघाट जिले में कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने और नक्सल गतिविधियों में कमी लाने के लिए कलेक्टर और एसपी की सराहना की है। उन्होंने कहा कि दोनों अधिकारियों ने प्रभावी सूचना तंत्र विकसित कर जिले को नक्सल मूवमेंट से प्रभावित जिलों की श्रेणी से डाउनग्रेड करवाया।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि मध्यप्रदेश को मार्च 2026 तक पूरी तरह नक्सलवाद मुक्त करना है। उन्होंने अधिकारियों को अगले 6 महीनों में यह लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए।

साथ ही उन्होंने प्रदेश के सर्वांगीण विकास और जनता के कल्याण के लिए शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को एकजुट होकर मिशन मोड में कार्य करने की अपील की।

 

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जन-हितकारी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करना और सुरक्षा के साथ विकास को आगे बढ़ाना प्राथमिकता होगी।

Next Post

दूसरी बार खारिज हुई बडोरा मंडी एप्रोच रोड की ड्राइंग डिजाइन, जाम से राहत अब भी अटकी

Wed Oct 8 , 2025
बैतूल। बडोरा में ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए मंडी के पीछे की ओर प्रस्तावित 90 लाख की एप्रोच रोड का निर्माण एक बार फिर अटक गया है। सड़क की ड्राइंग डिजाइन दूसरी बार तकनीकी कारणों से खारिज कर दी गई है। पीडब्ल्यूडी ने इस 250 मीटर […]

You May Like