एंबुलेंस नहीं मिली तो ठेले पर ही गर्भवती महिला को ले गए अस्पताल 

छतरपुर। जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। एंबुलेंस नहीं मिलने पर परिजनों को एक गर्भवती महिला को हाथ ठेले पर लिटाकर अस्पताल ले जाना पड़ा। यह घटना चंदला विधानसभा क्षेत्र की है, जहां के विधायक राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार हैं।

चंदला के वार्ड नंबर 4 में रहने वाली एक गर्भवती महिला प्रियंका को प्रसव पीड़ा हुई। उनके परिवार ने तुरंत एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन कई बार कोशिश करने के बाद भी एंबुलेंस नहीं आई। मजबूर होकर, महिला का पति और परिवार के लोग उसे हाथ ठेले पर लिटाकर अस्पताल ले गए।

परिवार का आरोप है कि जब वे अस्पताल पहुंचे, तो स्टाफ ने इलाज करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि अभी स्टाफ मौजूद नहीं है और सुबह 8 बजे के बाद ही आना। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की सच्चाई इस प्रकार सामने आई है, जिसने सभी को शर्मसार कर दिया है।

Next Post

सिंगरौली इंटरसिटी से फरार हो रहा दुराचार का आरोपी कटनी एनकेजे आरपीएफ के हत्थे चढ़ा

Mon Sep 1 , 2025
कटनी। न्यू कटनी जंक्शन आरपीएफ ने सोमवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए दुराचार के आरोपी को ट्रेन से फरार होने के दौरान पकड़ लिया। आरोपी ने निवास रोड हरदी गांव में 7 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुराचार की वारदात को अंजाम देने के बाद सिंगरौली इंटरसिटी एक्सप्रेस (गाड़ी […]

You May Like