महालक्ष्मी नगर में शाम सात बजे हुई फायरिंग, बिल्डर गंभीर रूप से घायल

इंदौर. महालक्ष्मी नगर इलाक़े में शाम करीब सात बजे अचानक गोलियों की आवाज़ सुनाई दी और क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. घटनास्थल पर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने कॉलोनाइजर और बिल्डर मनोज नगर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, इस दौरान मनोज के हाथ और पेट में गोली लगी.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बदमाशों ने मनोज की कार एमपी 09 सीआर 1234 का पीछा किया और बहाने से उन्हें रोककर गाड़ी ठोक दी. जैसे ही मनोज कार से उतरे, बदमाशों ने उनकी आंख में मिर्ची फेंकी और गोलियां चलाना शुरू कर दी. मनोज जैसे ही सन सिटी सोसाइटी की तरफ भागे, बदमाशों ने एक और फायर किया और मौके से भाग निकले. मौके पर पहुंचे लसूड़िया थाना प्रभारी तारेश सोनी ने बताया कि तीनों बदमाशों में से एक ने हेलमेट पहना हुआ था और संभवतः मनोज उसे पहचानते थे. पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है.

Next Post

अतिक्रमण हटाने के नोटिस से भड़के दुकानदार, एक घंटे किया चक्काजाम

Wed Sep 24 , 2025
भानपुरा। नगर परिषद भानपुरा द्वारा बस स्टैंड क्षेत्र स्थित शताब्दी मार्केट एवं राजीव गांधी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की करीब 70 दुकानों के सामने बने टीन शेड और अस्थायी अतिक्रमण हटाने का नोटिस मिलने पर मंगलवार को दुकानदार आक्रोशित हो उठे। नोटिस में 24 घंटे के भीतर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी […]

You May Like