प्रेम प्रसंग में धोखा मिला,फांसी लगाई पर पहले वीडियो बनाया 

उज्जैन। बीती रात युवक ने मां की साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। रविवार सुबह मां उसे जगाने के लिए कमरे में पहुंची तो फंदे पर लटका देखा। युवक ने रात में फांसी लगाने से पहले मोबाइल पर वीडियो बनाया था जिसमें दिल्ली की युवती पर धोखा देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। मोबाइल को जब्त किया गया है। छोटी मायापुरी के समीप अमन नगर में रहने वाला सर्वेश पिता नीलकंठ रायकवार 23 वर्ष नल फीटिंग का काम करता था। रात में उसने मां की साड़ी से फांसी लगा ली। आज सुबह नींद से नहीं जागने पर मां अनिता बाई उसे जगाने के लिए कमरे में पहुंची तो सर्वेश को फंदे पर लटका पाया। मामले की सूचना चिमनगंज थाना पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंची। घटना स्थल से सर्वेश का मोबाइल मिला। पुलिस ने जिसे जब्त कर शव फंदे से उतारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। मोबाइल की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि उसने फांसी लगाने से पहले रात में वीडियो बनाया था। जिसमें उसने बताया कि दिल्ली की रहने वाली चांदनी से वह प्यार करता था। दो साल से उसकी बातचीत हो रही थी। चांदनी ने उसे धोखा दिया है। उसने दूसरा बॉय फ्रेंड बना लिया है जिसके चलते वह आत्महत्या कर रहा है।

Next Post

मप्र में 25 प्रतिशत उद्योग धरातल पर 

Sun Apr 27 , 2025
इंदौर। प्रदेश में जीआईएस के दो माह से कम समय में  25 प्रतिशत उद्योग धरातल पर उतर गए है। प्रदेश सरकार उद्योग और रोजगार के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। आज टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव में 500 सौ कंपनियों के प्रस्ताव मिले है। स्पेस टेक्नोलॉजी को लेकर प्रस्ताव किया है […]

You May Like

मनोरंजन