मप्र में 25 प्रतिशत उद्योग धरातल पर 

इंदौर। प्रदेश में जीआईएस के दो माह से कम समय में  25 प्रतिशत उद्योग धरातल पर उतर गए है। प्रदेश सरकार उद्योग और रोजगार के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। आज टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव में 500 सौ कंपनियों के प्रस्ताव मिले है। स्पेस टेक्नोलॉजी को लेकर प्रस्ताव किया है , इससे प्रदेश में अंतरिक्ष अनुसंधान के साथ रोजगार के अवसर बढ़ाने में सहायता मिलेगी।  यह बात मुखमत्री डॉ मोहन यादव ने पत्रकार वार्ता में कही।

यादव ने कहा कि भोपाल के पास सीहोर कृषि क्षेत्र में उद्योग और रोजगार बढ़ाने के लिए अक्टूबर में एग्रोटेक सबमिट होगी। हम अलग अलग क्षेत्रों में सभी तरह के उद्योग लगाने के लिए प्रस्ताव कर रहे है। उन्होंने कहा कि स्पेस टेक के माध्यम से इंदौर में टेक्नोलॉजी को प्रस्ताव किया है। सरकार का अनुबंध होते ही काम शुरू हो जाएगा। प्रदेश स्पेस टेक्नोलॉजी में नई पहचान बनाएगा। प्रदेश में 20 हजार करोड़ के प्रस्ताव मिले है , जिससे 75 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।

इंदौर में पग एंड प्ले सुविधा का प्रस्ताव के साथ साइबर सुरक्षा एक्सीलेंस एवं इलेक्ट्रोनिक मेन्युफेक्चरिंग क्लस्टर बनाया जायेगा। परदेशीपुरा में आईटी पार्क के लिए तीन एकड़ जमीन पर पीपीपी मॉडल के निर्माण होगा। प्रदेश में प्रोत्शन पोर्टल भी बनाया जा रहा है।

सरकार का उद्देश उद्योग और रोजगार एमआर महिला और युवाओं को प्राथमिकता देना है। एग्री टेक एक्सीलेंस और एमडीडीएम का गठन किया जाएगा। यादव ने कहा कि पिछली जीआईएस में प्रदेश के छह शहरों में महानगर को छोड़ कर उज्जैन और रीवा जैसे छोटे शहरों शहरों में भी केडीएम शुरू हो गया है। वहां पर भी अलग अलग तरह के उद्योग लगाने के लिए प्रस्ताव हो गए है।

एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि ए आई से सरकार जन समस्या और अन्य काम करेगी , मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी रोजगार पर काम कर लेने दो, उसके बाद देखेंगे।

Next Post

साढ़े चार साल की बच्ची का अपहरण कर हैवानियत

Mon Apr 28 , 2025
जबलपुर। मझगवां थाना क्षेत्र में हैवानियत और दरिंदगी की ऐसी वारदात हुई जिसे जिसने भी सुना उसकी रूह कांप उठी। फूल जैसी चार साल की मासूम बच्ची को दरिंदा किडनैप कर ले गया और हैवानियत-दरिंदगी की हदें पार कर दुष्कर्म किया। घंटों लापता रहीं बच्ची गांव में ही रोती बिलखती […]

You May Like