साढ़े चार साल की बच्ची का अपहरण कर हैवानियत

जबलपुर। मझगवां थाना क्षेत्र में हैवानियत और दरिंदगी की ऐसी वारदात हुई जिसे जिसने भी सुना उसकी रूह कांप उठी। फूल जैसी चार साल की मासूम बच्ची को दरिंदा किडनैप कर ले गया और हैवानियत-दरिंदगी की हदें पार कर दुष्कर्म किया। घंटों लापता रहीं बच्ची गांव में ही रोती बिलखती मिली। बाद में बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की जानकारी परिजनों को लगी जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने बच्ची को अस्पताल भेजने के बाद रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म, पॉस्को एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि दरिंदगी का शिकार हुई बच्ची काफी डरी और सहमी हुई है जब उससे हैवानियत के संबंध में पूछताछ की जाती है तो बिलखकर रोने लगती है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मझगवां थाना क्षेत्र में शनिवार को गांव में शादी समरोह था जिसकी तैयारी परिजन कर रहे थे। परिवार के सदस्य शादी में चल गए थे साढे चार साल की बच्ची को तैयार करने के बाद मां तैयार हो रही थी इसी बीच बच्ची संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। परिजनों ने पहले तो अपने स्तर पर उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। रात्रि करीब 11 बजे बच्ची घर से 200 मीटर की दूरी पर एक किराना दुकान के पास रोते हुए मिली। प्रारंभिक पूछताछ मेंं यह बात सामने आई कि बच्ची को अज्ञात बहला-फुसालकर अपने साथ ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। दरिंदा कौन है इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है पुलिस पतासाजी कर रही है।

Next Post

कूटनीतिक मोर्चे पर भारत को अभूतपूर्व समर्थन

Mon Apr 28 , 2025
पहलगाम में हुए हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के विरुद्ध जो भी कदम उठाए हैं, उन्हें चीन को छोडक़र विश्व के सभी प्रमुख देशों का समर्थन मिला है.यहां तक कि अधिकांश मुस्लिम राष्ट्रों ने भी भारत के रुख का समर्थन किया है. संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प […]

You May Like