‘एडवोकेट अंजलि अवस्थी’ में श्रीतमा मित्रा निभाएंगी डबल रोल

मुंबई, (वार्ता) स्टार प्लस के पॉपुलर शो एडवोकेट अंजलि अवस्थी में अभिनेत्री श्रीतमा मित्रा डबल रोल निभाती नजर आयेंगी।

‘एडवोकेट अंजलि अवस्थी’ में हाल ही में 20 साल का लीप दिखाया गया है, जिसने कहानी में बड़ा और दमदार मोड़ ला दिया है। इस नए चैप्टर में इमोशंस, ड्रामा और इंस्पिरेशन की भरमार होगी, जहां अभिनेत्री श्रीतमा मित्रा डबल रोल में नजर आने वाली हैं।

अब श्रीतमा न सिर्फ अंजलि अवस्थी का किरदार निभाएंगी, बल्कि उनकी बेटी आरती अंजलि अवस्थी का रोल भी निभाएंगी। आरती की एंट्री एक स्ट्रॉन्ग माइंडेड जर्नलिस्ट के तौर पर होगी, जो सिस्टम को हिला देने का दम रखती है। शो की नई कहानी में आरती समाज के लिए एक नई आवाज बनकर सामने आएगी, जो इंसाफ की लड़ाई लड़ती दिखेगी। ये ट्विस्ट शो को पहले से भी ज्यादा पावरफुल और दिलचस्प बना रहा है।

स्टार प्लस का शो एडवोकेट अंजलि अवस्थी 30 जून से हर रात 8:25 बजे, सिर्फ स्टार प्लस पर प्रसारित होगा।

Next Post

छुट्टियों में निकिता दत्ता को मिला बड़ा सरप्राइज़, जूड लॉ से हुई मुलाकात

Mon Jun 30 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री निकिता दत्ता ने हाल ही में अपने पसंदीदा हॉलीवुड अभिनेता जूड लॉ से मुलाकात की है। अभिनेत्री निकिता दत्ता, जो इन दिनों आयरलैंड (यूरोप) में अपनी छुट्टियों का लुत्फ उठा रही हैं। हाल ही में वह एक ऐसे पल की गवाह बनीं जो हर सिनेमा प्रेमी […]

You May Like