छुट्टियों में निकिता दत्ता को मिला बड़ा सरप्राइज़, जूड लॉ से हुई मुलाकात

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री निकिता दत्ता ने हाल ही में अपने पसंदीदा हॉलीवुड अभिनेता जूड लॉ से मुलाकात की है।

अभिनेत्री निकिता दत्ता, जो इन दिनों आयरलैंड (यूरोप) में अपनी छुट्टियों का लुत्फ उठा रही हैं। हाल ही में वह एक ऐसे पल की गवाह बनीं जो हर सिनेमा प्रेमी का सपना होता है। छुट्टियों के दौरान निकिता की मुलाकात उनके पसंदीदा हॉलीवुड अभिनेता जूड लॉ से हुई।

निकिता ने अपने सोशल मीडिया पर इस खास पल की एक तस्वीर शेयर की, जिसे उन्होंने अपना “फैनगर्ल मोमेंट” बताया। तस्वीर में निकिता और शरलॉक होम्स और द होली डे फेम जूड लॉ की मुस्कुराती हुई झलक ने फैंस का दिल जीत लिया।भले ही निकिता ने कैप्शन में ज्यादा कुछ न लिखा हो, लेकिन उनकी मुस्कान और खुशी ने साफ कर दिया कि अपने फेवरेट स्टार से मिलना हर किसी के लिए एक यादगार पल होता है।

हाल ही में निकिता दत्ता, सैफ अली खान और जयदीप अहलावत के साथ फिल्म ज्वेल थीफ में नजर आई थीं, जिसमें उनके संतुलित और प्रभावशाली अभिनय की खूब सराहना हुई है।

Next Post

बॉलीवुड की पॉवर लिस्ट में अपनी मजबूत जगह बना चुके हैं अभय वर्मा

Mon Jun 30 , 2025
मुंबई, (वार्ता) अभिनेता अभय वर्मा की सफलता रफ्तार पकड़ चुकी है और वे आज के बॉलीवुड के सबसे एक्साइटिंग यंग टैलेंट बन चुके हैं। इंडस्ट्री के सबसे बड़े फिल्ममेकर्स और प्रोडक्शन हाउस अभय वर्मा को साइन करने के लिए लाइन में हैं। यह साफ है कि अभय सिर्फ एक उभरते […]

You May Like