सड़क हादसा: हनुमान मंदिर से लौटते समय बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल

इरशाद खान

मक्सी: पुराने ए.बी. रोड पर बुधवार रात करीब 9 बजे हनुमान मंदिर बोलाई से दर्शन कर लौट रहे दो बाइक सवार युवक दुर्घटना का शिकार हो गए। बाइक असंतुलित होकर गिरने से दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलते ही मक्सी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए घायलों को जिला अस्पताल शाजापुर पहुंचाया।

जिला अस्पताल में करीब आधे घंटे तक एंबुलेंस का इंतजार किया गया, लेकिन उपलब्ध न होने पर निजी एंबुलेंस की मदद से दोनों को गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया। इस दौरान एसडीएम मनीषा वास्केल और नायब तहसीलदार गौरव पोरवाल मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर रखे रहे।
पुलिस के अनुसार घायलों की पहचान देवास जिले के हनावदा निवासी भविष्य पिता चेतन सिंह और मुरलिया निवासी अनिरुद्ध पिता जसपाल सिंह के रूप में हुई है।

Next Post

मुरैना में सिंधिया समर्थकों का धमाकेदार बैनर “सीएम बनाओ नहीं तो

Thu Sep 18 , 2025
मुरैना: मुरैना में आज लगे एक विवादित और धमाकेदार बैनर ने अंचल की राजनीति में हलचल मचा दी है। बैनर में साफ लिखा है कि श्रीमंत महाराज साहब ज्योतिरादित्य सिंधिया को मुख्यमंत्री बनाओ, नहीं तो अपनी खैर बचाओ…”। लोगों का सवाल ये है कि क्या ये वाकई सिंधिया समर्थकों का […]

You May Like