इंदौर: सोमवार सुबह विजय नगर से रेडिसन चौराहे की ओर जाने वाले व्यस्त मार्ग पर एक सिटी बस ने आगे चल रही ट्रेवलर वाहन को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस ने ट्रेवलर को पीछे से जोरदार टक्कर मारी, जिससे ट्रेवलर अनियंत्रित होकर आगे खड़े वाहनों से जा भिड़ी.
टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई. सूत्रों का कहना है कि बस के ब्रेक फेल होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात सुचारू कराया. घायलों को प्राथमिक उपचार दिया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है.
