एक सप्ताह के बीच 17.70 लाख रूपये की मादक पदार्थ जप्त

सिंगरौली । जिले भर में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध सघन अभियान संचालित है। एक सप्ताह के दौरान जिले में हेरोइन, स्मैक, गांजा एवं नशीली औषधियों का बड़ा जखीरा जप्त किया गया है। जिसकी कीमत 17.70 लाख रूपये है। एसपी षियाज केएम के देखरेख में यह कार्रवाई चल रही है।

पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की आपूर्ति श्रृंखला की पहचान, नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई तथा संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में निरंतर कार्रवाई की जा रही है। वहीं विशेष अभियान के अंतर्गत सिंगरौली पुलिस द्वारा थाना विंध्यनगर, बरगवां, माड़ा, सरई, बैढ़न, मोरवा, नवानगर, गढ़वा, जियावन, लंघाडोल तथा चौकी जयंत, निगरी, निवास, गोरबी,खुटार क्षेत्रों में व्यापक कार्रवाई की गई। इस दौरान 6 किलो 339 ग्राम अवैध गांजा, 4.05 ग्राम हेरोइन, 4.92 ग्राम स्मैक, 1,318 शीशी 131.8 लीटर कोडिनयुक्त कफ सिरप एवं 52,560 नशीली टैबलेट-कैप्सूल सहित बोलेरो, मोटरसाइकिल, स्कूटी एवं अन्य सामग्री जप्त की गई। समस्त जप्त मशरूके की अनुमानित कीमत 17,70,918 है। अभियान के दौरान थाना बरगवाँ पुलिस द्वारा मेडिकल स्टोर से जुड़े अवैध भंडारण का खुलासा करते हुए भारी मात्रा में नशीली औषधियाँ बरामद करना विशेष उपलब्धि रही। वहीं अन्य थाना क्षेत्रों में भी गांजा, स्मैक एवं हेरोइन के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। एसपी के नेतृत्व में पुलिस टीमों की सतर्कता से प्राप्त यह सफलता पुलिस की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Next Post

टीआई को हटाने की मांग पर अड़े मजदूरो के साथ हुई मारपीट का मामला,कांग्रेसियों ने किया थाने का घेराव 

Wed Nov 4 , 2026
सिंगरौली । पिछले दिनों श्रमिको के साथ की गई मारपीट का मामला काफी गरमाया हुआ है। आज कांग्रेसियों ने सरई थाने का घेराव कर टीआई को तत्काल हटाने की मांग पर अड़ गये हैं। साथ ही लंघाडोल एवं सरई भाजपा मंडल अध्यक्ष पर कई तरह के सवाल उठाएं हैं। दरअसल […]

You May Like