टीआई को हटाने की मांग पर अड़े मजदूरो के साथ हुई मारपीट का मामला,कांग्रेसियों ने किया थाने का घेराव 

सिंगरौली । पिछले दिनों श्रमिको के साथ की गई मारपीट का मामला काफी गरमाया हुआ है। आज कांग्रेसियों ने सरई थाने का घेराव कर टीआई को तत्काल हटाने की मांग पर अड़ गये हैं। साथ ही लंघाडोल एवं सरई भाजपा मंडल अध्यक्ष पर कई तरह के सवाल उठाएं हैं।

दरअसल पिछले दिनों कथित श्रमिको के साथ थाना क्षेत्र में मारपीट की गई। श्रमिको का आरोप है कि पुलिस ने मारपीट किया है। जबकि वे अपने हक की मांग कर रहे थे। पुलिस ने बेरहमी से लाठियों से पीटा था। वहीं श्रमिक अपनी लंबित वेतन मांग रहे थे। श्रमिको ने इस संबंध में कल कलेक्टर के जनसुनवाई में पहुंच कर अपनी फरियाद सुनाए थे। इधर आज किसान कांग्रेस ग्रामीण सिंगरौली के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह पैगाम एवं राजकुमार दीपांकर, रणबहादुर सिंह, भाईलाल शर्मा, रामबालक दुबे, अरूण जायसवाल समेत अन्य कांग्रेसी सरई थाना के समने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान भारी संख्या में ग्रामीण एवं पीड़ित परिवार के सदस्य मौजूद रहे। कांग्रेसियों ने इस पुलिस के इस बर्बरता का जमकर विरोध करते हुये पुलिस की तानाशाही पर सवाल उठाते हुये भाजपा सरकार को भी घेरा है और कहा है कि भाजपा सरकार में अमीरो की पूछपरख है। इसीलिए गरीबो के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। आगे कहा कि यहां गरीब श्रमिको के साथ पुलिस ने बेवजह मारपीट किया है। जबकि वे अपना हक मांग रहे थे। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर एवं एसडीओपी देवसर भी पहुंची। जहां बातचीत से सुलझाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन कांग्रेसी इस जिद पर अड़े हैं कि जब तक थाना प्रभारी को नही हटा दिया जाता है, तब तक धरना जारी रहेगा।

Next Post

डंपर ने बाइक सवार को 20 मीटर तक घसीटा, मौत

Wed Nov 4 , 2026
जबलपुर । भेड़ाघाट चौराहे पर बिना नंबर प्लेट वाले एक तेज रफ्तार बेलगाम डंपर ने बाइक सवार को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सहित चालक डंपर के नीचे फंस गया और डंपर करीब 20 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। इस दर्दनाक हादसे […]

You May Like