नयी दिल्ली, 07 मई (वार्ता) केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने बुधवार एक समर्पित गैर-लौह धातु रीसाइक्लिंग वेबसाइट और हितधारकों के पोर्टल का यहां शुभारंभ किया।
इस्पात मंत्रालय ने कहा है कि इस पहल का उद्देश्य भारत में एक संरचित, पारदर्शी और टिकाऊ रीसाइक्लिंग पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देना है।
वेबसाइट एनएफएमरीसाइक्लिंग.जेएनआरडीडीसी.जीओवी.इन– के उद्घाटन के अवसर पर कोयला और खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे और खान मंत्रालय और जेएनएआरडीडीसी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मंत्रालय ने कहा है कि इस वेब साइट को राष्ट्रीय अलौह धातु स्क्रैप रीसाइक्लिंग ढांचे के कार्यान्वयन दिशानिर्देशों के तहत विकसित इस मंच को प्रमुख हितधारकों को एक साथ लाने, डेटा दृश्यता में सुधार करने और एल्यूमीनियम, तांबा, सीसा, जस्ता और महत्वपूर्ण तत्वों के पुनर्चक्रण में साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण का समर्थन करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
