टैरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का बारिकी से विश्लेषण कर रहा है भारत

नयी दिल्ली 21 फरवरी (वार्ता) अमेरिका द्वारा अलग-अलग देशों पर लगाये गये टैरिफ पर वहां के सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि वह टैरिफ से संबंधित अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का बारीकी से विश्लेषण कर रहा है। मंत्रालय ने शनिवार को वक्तव्य जारी कर कहा, “हमने कल टैरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का संज्ञान लिया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने इस संबंध में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की है। अमेरिकी प्रशासन द्वारा कुछ कदमों की घोषणा की गई है। हम इन सभी घटनाक्रमों के प्रभावों का अध्ययन कर रहे हैं।”

उल्लेखनीय है कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर्स एक्ट के तहत टैरिफ लगाने के राष्ट्रपति ट्रंप के अधिकार को चुनौती देने वाली याचिका पर शुक्रवार को अपना निर्णय सुनाते हुए इस टैरिफ को रद्द कर दिया है। यह एक्ट अमेरिकी राष्ट्रपति को आपात स्थिति में अलग- अलग तरह के मामलों में इस तरह के कदम उठाने का अधिकार देता है जैसे मामलों की जांच करना, जांच लंबित रहने के दौरान रोक लगाना, तथा आयात या निर्यात को रोकना या प्रतिबंधित करना।

Next Post

ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों हराकर भारतीय महिला टीम ने जीती टी-20 सीरीज

Sat Feb 21 , 2026
एडिलेड, 21 फरवरी (वार्ता) स्मृति मंधाना (82) और जेमिमाह रॉड्रिग्स (59) की आतिशी बल्लेबाजी के बाद श्री चरणी (तीन विकेट), श्रेयंका पाटिल और अरुंधति रेड्डी (दो-दो विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत भारतीय महिला टीम ने शनिवार को तीसरे टी-20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराकर 2-1 से […]

You May Like