
ग्वालियर। भितरवार के ग्राम जनकपुर (रायपुर सानी) के एक घर पर आकाशीय बिजली गिरने से किसान राजेन्द्र सिंह रावत पुत्र किशननलाल सिंह रावत की मौत हो गई। आकाशीय बिजली की तेज गर्जना से कई जगह मकान प्रभावित हुए हैं। लगातार हुई झमाझम बारिश से नयागांव मार्ग खराब हो गया है। करहिया रोड़ से नयागांव मार्ग पर जलभराव होने से आवागमन अवरुद्ध हो गया है। ग्रामीण बोले कि नेताओं को सिर्फ वोट से मतलब है, मार्ग खराब होने से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे।
