
रीवा।आबकारी एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने मऊगंज में अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कई जगह छापा मारा. जहा भारी मात्रा में महुआ लाहन जप्त किया गया और हाथ भट्टी बरामद की गई. कलेक्टर के निर्देश पर यह कार्यवाही की गई.
नईगढ़ी जायसवाल मोहल्ला मे सबिता जायसवाल के रिहायशी माकान से 120 किलो ग्राम महुआ लाहन, शियाबती जायसवाल के रिहायशी माकान से 140 किलो ग्राम महुआ लाहन, अनीता उ$र्फ शीला जायसवाल के रिहायशी माकान से 80 किलो ग्राम महुआ लाहन, प्रेम लाल जायसवाल के रिहायशी माकान से 160 किलो ग्राम महुआ लाहन, ग्राम-डिहिया मे संगीता साकेत साकेत के रिहायशी माकान से 1200 किलो ग्राम महुआ लाहन तथा 45 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, दिनेश साकेत के रिहायशी माकान से 1120 किलो ग्राम महुआ लाहन तथा 45 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, श्यामलाल साकेत के रिहायशी माकान से 220 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 15 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, मुद्रीक साकेत के रिहायशी माकान से 220 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गई. इसी तरह अन्य जगहो पर दबिश देकर महुआ लाहन और मदिरा जप्त किया गय है. कार्यवाही में कुल 13 प्रकरणों मे 4200किलोग्राम महुआ लाहन तथा 160लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद किया गया जिसकी अनुमानित कीमत 444000 रुपए /- है.
