सतना:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में सतना जिले की 5 विधानसभा क्षेत्रों के 53 बीएलओ ने निर्धारित समय से पहले ही अपने मतदान केंद्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य 100 प्रतिशत पूरा कर लिया है। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी विकास सिंह ने इन बीएलओ को प्रशस्ति पत्र, शाल और श्रीफल प्रदान करते हुए सम्मानित किया। इस मौके पर इलेक्शन सुपरवाइजर द्वारिकेन्द्र सिंह, केबी त्रिपाठी उपस्थित रहे।
इनमें विधानसभा क्षेत्र-61 चित्रकूट के मतदान केंद्र क्र-21 झाली के बीएलओ महेश्वरी प्रसाद विश्वकर्मा, 61 चौबेपुर के चुनकाईलाल शुक्ला, 85 रामनगर के मुनेश कुमार यादव, 88 बरूआ के राजकिशोर द्विवेदी, 155 अमीलिया के अनीश सिंह, 164 जैतवारा दक्षिण के सरस्वती द्विवेदी, 201 खांच के बृजेश तिवारी, 247 पडुहार के अमरनाथ साकेत, विधानसभा क्षेत्र 62 रैगांव मतदान केन्द्र क्रमांक 9 ररा के बीएलओ कमलेश कुमार कोरी, 17 द्वारीखुर्द के रामलाल वर्मा, 19 उसरहा के सुनील कुमार त्रिवेदी, 21 भाजीखेरा के धु्रव सिंह बघेल, 29 रौड के अजय पाण्डेय, 45 बेलगहना के राकेश उरमलिया, 46 मझियारी के शशिकांत शर्मा, 55 पाकर के राजेन्द्र प्रसाद दहायत, 65 मझगवां के रामप्रकाश प्रजापति, 66 धौरहरा के विपिन कुमार साहू, 75 बरकोनिया माफी के तेजबली सोनी, 88 मौहारी के सत्येन्द्र रहंगडाले, 124 कठबरिया के अरूण कुमार पाण्डेय, 129 तूमिन के राजीव कुमार चौधरी, 132 डिलौरी के गया प्रसाद चौधरी, 188 देवरी कला मुनेश्वर प्रसाद शर्मा शामिल है।
इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र 63 सतना में मतदान केन्द्र क्रमांक 6 सोहास दक्षिण के बीएलओ नीरज पाण्डेय, 11 कुआं उत्तरी सतीश चौधरी, 36 सकरिया दक्षिणी विनय तिवारी, 126 बरदाडीह दक्षिण नेहा गौतम, 145 सतना कोतवाली के पास सुलेश विश्वकर्मा, 204 सिंधु स्कूल पश्चिमी रामकृष्ण दुबे, 241 कृपालपुर हरिजन बस्ती विनोद कुमार द्विवेदी के बीएलओ शामिल है। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र 64 नागौद में मतदान केन्द्र क्रमांक 158 मानिकपुर दक्षिण के बीएलओ अखिलेश कुमार सोनी, 179 बीरपूर द. कामता प्रसाद सेन, 202 बाबूपुर उ. जुगुलकिशोर गौतम, 203 बाबूपुर द. तेजबली साकेत, 210 लगरगवां अखिल सिंह परिहार, 229 बरा रावेन्द्र सिंह, 246 पाल्हनपुर नोकेलाल मुडिया, 252 उचेहरा राकेश कुमार ताम्रकार, 267 रगौली तेजचन्द्र बिसेन तथा विधानसभा क्षेत्र 67 रामपुर बघेलान के मतदान केन्द्र क्रमांक 15 करही खुर्द की बीएलओ रश्मि तिवारी, 27 महदेवा के विजय कुमार तिवारी, 39 इटौर की सुष्मा सिंह, 55 टिकरी के रत्नराज साकेत, 57 रेहुटा के रावेन्द्र प्रताप सिंह, 97 छोटीवर्ती के समशेर प्रसाद वर्मा, 131 गांजन पू. भाग नीता त्रिपाठी, 151 रामपुर बघेलान के रामआश्रय वर्मा, 181 बढैया के विनय कुमार त्रिपाठी तथा मतदान केन्द्र क्रमांक 306 कोल्हुआ की बीएलओ गमला सिंह शामिल है।
