
विजयपुर। गौहटा रोड़ से गांधी चोक तक रोड़ चौड़ीकरण मैं बाधक बने मकान व दुकान को हटाने के लिये निशान लगाये थे , करीब आठ दस महीने पहले निवर्तमान एसडीएम ने ये निशान लगाए थे। उसी समय से आज तक कछुआ चाल से रोड़ किनारे के रहबासी मकानौ ब दुकानौ को हटाने में लगे हुए हैं। कुछ रोड़ किनारे पर रहनेवाले लोग भवनों को हटाने पर अफवाह फैला रहे हैं कि आठ दस महीने का समय बीत गया पर प्रशासनिक अधिकारी इस रोड के चौड़ीकरण में बाधक बने मकान ब दुकानै नही हटबा पाया है और उल्टे सीधे फरमान जारी कर देते है, ओर हर बार सात दिन का समय बढ़ा देते हैं , अब देखना होगा कि क्या प्रशासन इस रोड़ चौड़ीकरण कार्य को अमलीजामा पहनाने में कब तक कारगर साबित होगा.
नगर चौड़ीकरण कार्य में रोड़ किनारे बने मकान ब दुकानों को तुड़बाने के लिये शासन को मुआवजा देना चाहिए, अभी अभी इन्दौर सिटी में भी रोड़ चौड़ीकरण को लेकर दुकान ब मकान तोड़े गए उन मकान ब दुकान मालिकों को शासन ने मुआवजा दिया था, तो इसी प्रकार रोड चौड़ीकरण मैं जिन भबन मालिकौ के भबन तुड़वाये जा रहे हैं विजयपुर नगर में गौटा रोड़ से गांधी चोक तक के रहबासीयौ को भी मुआवजा दिया जाना चाहिए।
